logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर शहर में नाबालिग से यौन शोषण, उधारी के पैसे नहीं चुका पाने पर आरोपी ने किया शोषण


चंद्रपुर: बदलापुर में मासूम बच्चियों  का यौन शोषण किए जाने से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद राज्य में कई और घटना सामने आने के बाद काफी आक्रोश व्यक्त किया गया था. इस घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर, सतारा, नासिक, पुणे जैसे महत्वपूर्ण और बड़े जिलों से नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए।  महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के साथ ही अब बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है।  लेकिन इन सब के बाद भी आये दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे है।  

 अब चंद्रपुर जिले से नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न की एक नया मामला सामने आया. इस मामले में नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई है. चंद्रपुर शहर से सटे दुर्गापुर में घटी इस घटना का खुलासा तब हुआ जब इस यौन शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई. इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने आरोपी बबन रोहनकर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बबन रोहनकर का दुर्गापुर इलाके में पानठेला है. उससे पीड़िता 1 ने तीन हजार रुपये कर्ज लिए थे, लेकिन जब वो रकम वापस नहीं चुका पाई तो आरोपी बबन रोहनकर ने उसका शोषण करना शुरू किया।  

पिछले 4 महीने से पीड़ित नाबालिग लड़की का शोषण हो रहा था. इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो मामला सामने आया। इस घिनौनी घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. और उसे गिरफ्तार कर लिया।