logo_banner
Breaking
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: पकड़ा गया इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार करने वाला आरोपी


नागपुर: नागपुर के हिंगना थानातंर्गत कालेज जा रही एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा को कुल्हाड़ी से जान से मारने का डर दिखाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान प्रफुल रमेश पराते के रूप में हुई है. 

बेलतरोड़ी परिसर में रहने वाली एक महिला द्वारा पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के उसके घर के आसपास घूमने की जानकारी देने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान संदिग्ध के हाथ पर काटने के निशान दिखाई दिए. जिसके बाद गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म करने की बात कुबूल की.

ज्ञात हो कि उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए शहर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. साथ ही पुलिस ने आरोपी का स्केच तैयार कर हर थाने में भेजा था. पुलिस की करीब 17 अलग-अलग टीमें इस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थीं.