logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: एक ही रात में शहर की आठ दुकानों में चोरी, लाखों के माल पर किया हाथ साफ


अकोला: मध्य अकोला शहर के अलंकार मार्केट में आधी रात के समय चोरों ने आठ दुकानों को लूट लिया। घटना की जानकारी सुबह के समय मिली। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुपहिया वाहन पर आए पांच से छह चोरों ने इस चोरी को अनजाम दिया है। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं। वहीं, व्यवसायियों में भय का माहौल है।

अलंकार मार्केट में चोरों ने शारदा इलेक्ट्रिकल्स, टेकट्रिक इलेक्ट्रिकल्स, प्रशांत ट्रेडर्स, केके ट्रेडिंग कंपनी, ईश्वर इंटरप्राइजेज, श्रीजी मार्केटिंग, जैन उद्योग नागपुरी जीन, गायत्री पॉलीट्रेड दुकानों से सामान चोरी किया है।

फिलहाल कितनी की चोरी हुई है, यह बात सामने नहीं आई है। लेकिन अंदाजा है कि इन चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ किया है।