logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मानसिक रूप से पीड़ित युवती के साथ अत्याचार, चार महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा


यवतमाल: आर्णी में एक मानसिक रूप बीमार लड़की के साथ अज्ञात आरोपी ने बलात्कार किया। पीड़िता के चार महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। यह घटना सामने आने से गांव के नागरिकों में आक्रोश है। 

यह घटना तहसील के एक गांव में सामने आई है। पीड़िता अरनी में महालुंगी मार्ग पर एक मुकबधिर स्कूल में पढाई करती है। पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर पर अकेली रहती है। एक दिन अचानक पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे जांच के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने पड़िता की जांच के बाद बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। इस बात को सुनकर पीड़िता का परिवार हैरान रह गया। डॉक्टरों ने उनके सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी गई। 

पीड़िता का परिवार दैनिक मजदूरी के लिए खेत में जाते है। इस समय पीड़िता घर में अकेली रहती है। इस बात का फायदा उठा कर अज्ञात व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। इस बात का पता चलते की पडिता के परिवार ने आर्णी पुलिस थाने में इस बात की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस के सामने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती खड़ी हो गई है।