logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती जेल में फिर कैदियों के पास मिले दो मोबाइल फोन, खुलासे के बाद पुलिस आयुक्त, जेल अधीक्षक की बैठक


अमरावती: अमरावती जेल में कैदियों के पास फिर दो मोबाइल फ़ोन मिले हैं। जेल प्रशासन द्वारा जाँच किए जाने के दौरान इस गंभीर घटना का खुलासा हुआ। इससे पहले 5 तारीख को जेल की अंडा सेल में कैदियों के पास 3 आईफ़ोन मिले थे। फिलहाल अमरावती सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई है। इस मामले में 3 कैदियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

आजीवन कारावास की सजा काट रहे इन दो कैदियों की सेल में एक आईफ़ोन, दो की-पैड मोबाइल फ़ोन और दो मोबाइल बैटरियाँ मिलने से हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंडा सेल की विशेष तलाशी के दौरान इस घटना का खुलासा किया। अब तक जेल में कैदियों के पास से 5 मोबाइल फ़ोन मिल चुके हैं।

इस घटना के बाद पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, जेल अधीक्षक कीर्ति चिंतामणि ने सीआईडी, एसआईडी, आईबी के अधिकारियों के साथ आज जेल में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक की। इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।