logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव गुट नेता शुषम अंधारे ने फडणवीस पर लगाया धमकी देने का आरोप, कहा- ड्रग्स पर जवाब दें गृहमंत्री


नागपुर: उद्धव ठाकरे गुट नेता सुषम अंधारे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल को लेकर बोलते हुए अंधारे ने कहा, "फड़णवीस ने कल कहा कि बोलने वालों का मुंह बंद हो जायेंगे। फडनवीस क्या आप धमकी देरहे हैं? आप क्या करोगे? कहां फंसाओगे? ऐसा सवाल भी पूछा। उद्धव गुट नेता महा प्रबोधनयात्रा के लिए नागपुर पहुंची थी। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

क्या बोली उद्धव गुट नेता?

अंधारे ने कहा, "मैं लड़ रही हूं, समर्थन करने की बजाय मुझे धमकाया जा रहा है। नवरात्रि चल रही है. मैं खुद को कोई दुर्गा नहीं कहती. लेकिन मैं लड़ रही हूं। फड़णवीस ने कल कहा कि बोलने वालों का मुंह बंद हो जाएगा। फडनवीस क्या आप धमकी देरहे हैं? आप क्या करोगे? कहां फंसाओगे? फड़णवीस मत भूलिए, आप पार्टी के नेता नहीं हैं, आप राज्य के गृहमंत्री हैं।"

उद्धव गुट नेता ने कहा, "फड़नवीस को मैं हमेशा भाई और उनकी पत्नी को भाभी के रूप में सम्मान के साथ बात करती हूं। मैं आपसे जानकारी मांग रही हूं। आप धमकी दे रहे हैं। फडनवीस धमकी मत दो। मेरी मंशा है कि महाराष्ट्र का उड़ता महाराष्ट्र न बने।"

पुणे न बने उड़ता पंजाब 

मंत्री शंभुराज देसाई और दादा भूसे पर हमला बोलते हुए कहा, "ललित पाटिल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि मैं भागा नहीं, मुझे भगाया गया था।मैं स्वयं एक शिक्षिका हूं, मुझे विद्यार्थियों की चिंता है। पुणे शिक्षा का माइका है। इसलिए मैं ये मुद्दे उठा रही हूं ताकि पुणे उड़ता पंजाब न बन जाए।"

अपनी बात पर अडिग, नहीं मांगूगी माफ़ी

उद्धव गुट नेता ने कहा, "मैंने कल जो कहा, उसमें से एक शब्द भी वापस नहीं लुंगी। शंभूराज देसाई ने कहा कि अगर माफ़ी नहीं माँगा तो.. तो से उनका क्या मतलब है? क्या आप मुझे धमका रहे हैं? अगर ससून के गेट पर दो करोड़ की ड्रग्स मिल रही है तो क्या यह चिंताजनक नहीं है? क्या यह गंभीर नहीं है कि कोर्ट एरिया में गांजा पाया गया? क्या आप नासिक में मिली करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री के बारे में कुछ नहीं सोचते? 

देखें वीडियो: