logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: जमीन विवाद में सनसनीखेज दोहरी हत्या: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाची और भाई को उतारा मौत के घाट


वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अल्लीपुर गांव से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां आपसी खेती विवाद में भतीजे ने अपनी चाची और चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या करने करने का प्रयास किया, हालांकि, समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

अल्लीपुर गांव के पास स्थित खेत में 55 वर्षीय साधना सुभाष मोहिज और उनके 27 वर्षीय बेटे नितिन मोहिज पर उनके ही सगे भतीजे ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर ही मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी है महेंद्र भाऊराव मोहिजे, जो मृतकों का सगा भतीजा और चचेरा भाई है। बताया जा रहा है कि खेती के बंटवारे को लेकर चल रहे लंबे विवाद के कारण यह खूनी घटना हुई। हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद उसे वर्धा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।