logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

हार्दिक पांड्या से डाइवोर्स के बाद बेटे अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही नताशा स्टेनकोविक, पोस्ट करते हुए लिखा- 'heart full of joy'


मुंबई: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक दिन की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। नताशा पिछले हफ़्ते मुंबई को बाई- बाई किया और अपने बेटे के साथ अपने होमटाउन  सर्बिया के लिए रवाना हुईं , जिसके बाद अब नताशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है , इस दौरान वह अपने बेटे साथ थीम पार्क में मस्ती भरे दिन की झलक की तस्वीरें शेयर की। 

अपने सोशल मीडिया हैंडल से नताशा ने इंस्टाग्राम अगस्त्य के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें सफेद दिल वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा "दिल खुशियों से भरा है", तस्वीर में नताशा ने अगस्त्य को अपने करीब से पकड़ा हुआ है, कैमरे की तरफ़ देखकर मुस्कुरा रही है, जबकि अगस्त्य मासूम जिज्ञासा के साथ अपने आस-पास की चीज़ों को खोज रहा है। सीरीज़ की अन्य तस्वीरों में अगस्त्य को डायनासोर के मॉडल को देखकर अचंभित होते हुए दिखाया गया है।



चार साल तक साथ रहने वाले नताशा और हार्दिक ने अपने अलगाव की पुष्टि करते हुए कहा, "4 साल साथ रहने के बाद, हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए सर्वोत्तम हित में है।” उन्होंने अगस्त्य के सह-पालन-पोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया, उसकी खुशी पर ध्यान केंद्रित करने और इस दौरान गोपनीयता का अनुरोध करने का संकल्प लिया।