logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

कान्स में रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने काले और सुनहरे रंग के गाउन में बिखेरा अपना जलवा


मुंबई: पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन  नियमित रूप से कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेती हैं।   रेड कार्पेट पर हर साल की तरह इस साल भी उनके फैन्स को उनके इस लुक का बेसब्री से इंतज़ार था। उन्होंने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में "मेगालोपोलिस" रेड कार्पेट में भाग लिया। पूर्व विश्व सुंदरी ने सुनहरे पैटर्न वाले काले और सफेद गाउन में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन के गाउन में एक लंबी ट्रेल थी। जिसमें  सुनहरे रंग के बड़े-बड़े फूल थे और यह मेट गाला थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' जैसा लग रहा था।

ऐश्वर्या ने बड़े गोल्डन इयररिंग्स पहने थे और उनके इस लुक से  रेट्रो फील आ रहा था।  खैर उनका लुक हार साल काफी चर्चा में रहता है। फाल्गुनी और शेन द्वारा डिजाइन किए गए विशाल गाउन में रफल्ड स्लीव्स और सामने एक सुनहरा पैटर्न है। उन्होंने अपने बालों को खुला रख अपने लुक में चार चाँद लगाए। उनके इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। कान्स में उतरने पर उन्हें और उनकी बेटी को फूलों का गुलदस्ता मिला। 2002 में अपनी फिल्म 'देवदास' के लिए प्रदर्शित होने के बाद से ऐश्वर्या कान्स में नियमित रूप से शामिल होती रही हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्म को प्रतिष्ठित समारोह में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद ऐश्वर्या अपने सह-कलाकार शाहरुख खान के साथ पहली बार रेड कार्पेट पर चलीं। उन्होंने नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी। हार साल की तरह इस साल भी उनके साथ उनकी बेटी आराध्या कान्स फिल्म फेस्टिवल शामिल रही।