logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

Avatar The Way Of Water का टीजर हुआ लॉन्च, निर्देशक जेम्स कैमरून ने फिर दिखाई नई दुनिया


दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar The Way Of Water) के आधिकारिक ट्रेलर को लॉन्च कर दिया। अपने अधिकारी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर जेम्स कैमरन ने ट्रेलर  किया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट को कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा,"पेंडोरा इस दिसंबर का इंतजार कर रहा है। #AvatarTheWayOfWater।"

लगभग ढाई मिनट के टीज़र में पेंडोरा के आश्चर्यजनक परिदृश्य को दिखाया गया है, जो कि अल्फा सेंटॉरी सिस्टम से गैस विशाल पॉलीफेमस का पृथ्वी जैसा रहने योग्य एक्स्ट्रा सोलर चंद्रमा है, जिसे पहले मूल फिल्म में दिखाया गया था। क्लिप में, पेंडोरा हमेशा की तरह तेजस्वी बना हुआ है और दुनिया को और अधिक देखना रोमांचक होगा क्योंकि कैमरन दर्शकों को पानी के नीचे ले जाते है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में ज़ो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में हैं। 20th सेंचुरी स्टूडियोज द्वारा 16 दिसंबर, 2022 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।