logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कनेडियाई पंजाबी गायक शुभ का भारतीय कॉन्सर्ट कैंसिल, इंस्टाग्राम पर बिना पंजाब को शामिल किए साझा किया भारत का नक्शा, हो रहा कड़ा विरोध


नई दिल्ली: कनाडा स्थित पंजाबी गायक शुभ का मुंबई कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। शुभ। कनाडाई पंजाबी गायक शुभ का असली नाम शुभनीत सिंह है। शुभ ने जानबूझकर अपने इंस्टाग्राम पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को शामिल किए बिना भारत का नक्शा शेयर किया है। जिसके बाद अब गायक को तीव्र प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।

शुभ के पोस्ट शेयर करने के बाद जवाब में विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. शुभ का जल्द ही भारत में कॉन्सर्ट होने वाला था. लेकिन उनकी इस पोस्ट के बाद कार्यक्रम को प्रायोजित करने वाली कंपनी बोट ने अपनी स्पॉन्सरशिप रद्द करने का फैसला किया है।

बीजेपी की युवा शाखा (बीजेवाईएम) ने भी गायक की उपस्थिति का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि शुभ खालिस्तान का समर्थन करते हैं और उन्होंने कश्मीर का गलत नक्शा पोस्ट किया है।