logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए गोली की एंट्री, कुश शाह ने 16 साल बाद अपने किरदार को कहा अलविदा


मुंबई: सब टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता उल्टा चश्मा। इस शो की खास बात यह है की शो लम्बे समय से कई घरों और परिवारों का हिस्सा है। शो अपने किरदारों को लेकर कई बार चर्चा का बना है। हालांकि की शो में 16 साल के सफर के बाद गोली ने शो को अलविदा कह दिया। जी हाँ, कुश शाह/गोली के रूप में अपने प्रिय किरदार को अलविदा कहा। शो ने किरदार में एक नए चेहरे का गर्मजोशी से स्वागत किया है। 

कुश शाह ने अपने किरदार को अलविदा कहते हुए कहा, "जब यह शो शुरू हुआ था, तब  आप और मैं पहली बार मिले थे, तब मैं बहुत छोटा था। तब से आपने मुझे बहुत प्यार दिया है। और इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया है जितना आपने मुझे दिया है। मैंने यहाँ बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैंने यहाँ बहुत आनंद लिया है। मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं इस यात्रा के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता श्री असित कुमार मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनके भरोसे की वजह से ही कुश आज गोली बन गया है।

इस दौरान शो की  पूरी कास्ट ने केक काटकर और  कुश की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिलीप जोशी, पलक सिंधवानी और  सभी कलाकार मौजूद थे। असित कुमार मोदी ने कहा, “गोली ने अपना पूरा बचपन यहीं बिताया है और सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वह पहले दिन से ही बहुत ही सुसंगत रहा है। कुश, धन्यवाद और शुभकामनाएं। दिल से शुभ कामनाएँ, तू आगे बढ़

कुश ने भावुक होते हुए कहते हैं, “मैं आप सभी को गौरवान्वित करूंगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने इस शो में 16 साल पूरे कर लिए हैं। और इन 16 सालों का सफर बहुत खूबसूरत रहा। यह आपके प्यार की वजह से ही खूबसूरत रहा। इसलिए, आपके प्यार को याद करते हुए मैं इस शो से विदा लेता हूं। लेकिन हां, केवल मैं, कुश शाह, आपसे विदा लेता हूं। आपका गोली वही  रहेगा। वही खुशी, वही हंसी, वही शरारतें। तारक में एक्टर बदल सकता है, लेकिन किरदार नहीं।'' उनकी विदाई के साथ ही मेकर्स ने नए चेहरे को भी पेश किया, जो गोली का किरदार निभाएंगे।