Dhurandhar की सफलता के बीच नागपुर पहुंचे अभिनेता Ranvir Singh, संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक मोहन भागवत से की मुलाकात
नागपुर: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणबीर सिंह (Ranvir Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनका नागपुर दौरा (Nagpur Visit) अचानक सुर्खियों में आ गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) पहुंचकर सरसंघचालक प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat) से की मुलाकात ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
नागपुर के रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर (Smruti Mandir) में शुक्रवार को अभिनेता रणवीर सिंह अचानक पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Headgewar) की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। संघ मुख्यालय में उनकी मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी हुई, जहां दोनों के बीच कई विषयों पर अनौपचारिक चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने संघ पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करने के साथ-साथ बाल स्वयंसेवकों से भी संवाद किया। यह पूरा दौरा सीमित दायरे में रखा गया, लेकिन इसकी खबर सामने आते ही यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। फिलहाल इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रणबीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ कई प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, इन्हीं चर्चा और आलोचना के बीच रणबीर सिंह के नागपुर दौरे और संघ नेताओं से मुलाकात की खबरों ने कई और चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
admin
News Admin