logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

खेल खेल में मूवी का पोस्टर जारी; 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस में नज़र आएंगी फिल्म, प्रशंसक अक्षय कुमार को कह रहे ‘कॉमेडी का बादशाह’


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म खेल खेल में का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया। उनके इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों में इस मूवी को लेकर खासा उत्साह नज़र आ रहा है। इस मूवी का पोस्टर इस सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना है। इस मूवी में उनके साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और लम्बे समय के अंतराल के बाद फरदीन खान भी कॉमेडी में वापसी लौट रहे हैं। मोशन पोस्टर में हमें कलाकारों की टोली और उनके दो मूड की झलक मिलती है। पहली तस्वीर में टीम हंस रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनी उंगली होंठों पर रखकर किसी रहस्य को छिपा रहे हैं। हर कोई शानदार और ग्लैमरस लग रहा है। लेकिन इस पोस्टर की सबसे खास बात है अक्षय कुमार का सॉल्ट-एंड-पेपर लुक। खैर, प्रशंसक पोस्टर के साथ-साथ अक्की पाजी को भी देखकर काफी excited नज़र आ रहे है। 

कई लोग सोशल मीडिया पर अपने चहिते सुपरस्टार पर प्यार बरसा रहे हैं, लगभग 5 वर्षों के बाद कॉमेडी शैली में उनकी वापसी से उत्साहित हैं।अक्षय कुमार के एक फैन ने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में लिखा, "आखिरकार प्रशंसकों की मांग पर! बॉस अपने G.O.A.T रूप में वापस आ गए", जबकि एक अन्य फैन ने लिखा था: "AK-फरदीन का फिर से मिलना वही है जो मैं हमेशा से चाहता था।" कई फैन्स अक्षय को कॉमेडी का बादशाह भी कह रहे हैं। एक फैन ने कहा: "कॉमेडी किंग अक्की का युग वापस आ गया है", 

अक्षय और फरदीन इससे पहले 2007  में हे बेबी में काम किया था। इस मूवी में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस जोड़ी को काफी लंबे अरसे के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस में देखा जाएगा।  खैर, फैंस 15 अगस्त को सिनेमाघरों में मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।