logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर के युवा संगीतकार अमन मोरोणे की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पैरामाउंट पिक्चर्स की 'द स्मर्फ्स' से करेंगे हॉलीवुड में डेब्यू


नागपुर: नागपुर की गलियों से शुरू हुआ युवा संगीतकार और निर्माता अमन मोरोणे का संगीत सफर आज अथक परिश्रम, कलात्मक दृष्टि और शास्त्रीय संगीत की समझ के बलबूते हॉलीवुड स्टूडियो तक पहुंच चुका है। पैरामाउंट पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘द स्मर्फ्स’ के लिए अमन ने चार मूल गीतों की रचना की है। यह अमन का हॉलीवुड डेब्यू है, जो सिर्फ नागपुर ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

18 जुलाई को ‘द स्मर्फ्स’ का ग्लोबल प्रीमियर होने जा रहा है। अमन ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित म्यूजिक कलेक्टिव ‘द इंडियन कनेक्ट’ के साथ मिलकर चार मूल गीत बनाए हैं, जिनका संगीत निर्देशन विश्वप्रसिद्ध संगीतकार हेनरी जैकमैन ने किया है। अमन नागपुर के प्रतिष्ठित मोरोणे संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अविनाश मोरोणे एक तबला वादक हैं और माता मीना मोरोणे गायिका हैं। उनके भाई कर्नल अनिरुद्ध मोरोणे भी उत्कृष्ट गायक हैं।

अमन ने शुरुआत में संजय गाडे और गोपाल पुरोहित से गिटार सीखा और फिर शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया। राधिका कपले और सौरभ धमने के साथ मिलकर उन्होंने ‘जेनेसिस’ नामक बैंड की स्थापना की, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और पाश्चात्य धुनों का सुंदर संगम करते हुए कई शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

संगीत के प्रति जुनून ने उन्हें कभी स्थिर नहीं बैठने दिया। इसी कारण उन्होंने नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर ब्रिटेन में म्यूजिक टेक्नोलॉजी का कोर्स किया। इसके बाद वे मुंबई लौटे, जहां उन्होंने आशीष मनचंदा के अलावा एमटीवी कोक स्टूडियो, एमटीवी अनप्लग्ड, भाग मिल्खा भाग, भारत और लैला मजनूं जैसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम किया। 2022 में वे लॉस एंजेलिस गए, जहां उन्हें संगीत जगत की जानी-मानी शख्सियत टाय टाय स्मिथ और अन्य कई प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।

‘द स्मर्फ्स’ प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अमन ने कहा, "जब पैरामाउंट पिक्चर्स ने हमें ‘द स्मर्फ्स’ के लिए गीत और संगीत रचना का आमंत्रण दिया, तो मैं बेहद खुश हुआ। इस फिल्म में रिहाना, टायला और जेम्स कॉर्डन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे हैं। हेनरी जैकमैन जैसे आइकॉनिक संगीतकार के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। फिल्म में मेरे चार मूल गीत शामिल हैं।”

अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के अलावा, अमन ‘द मीडिया ट्राइब’ नामक संस्था के माध्यम से उभरते संगीत निर्माताओं और साउंड इंजीनियरों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। नागपुर से हॉलीवुड तक का अमन का यह सफर चमत्कारी है और कला जगत की युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुका है। उनके इस अद्भुत सफर और सफलता की सभी जगह प्रशंसा हो रही है।