logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

69th National Film Awards: राष्ट्रीय पुरस्कारों में चला पुष्पा का जादू, अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड


नई दिल्ली: 'पुष्पा झुकेगा नहीं साला', ये डायलॉग सभी को याद ही होगा। 2021 में आई अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा- द राइज’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में झंडे गाड़ दिए थे। वहीं अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया अभिनेता के तौर पर भी स्थापित कर दिया। फिल्म में पुष्प के किरदार को अल्लू अर्जुन ने अपनी शानदार अभिनय से जिवंत कर दिया था। अपनी इस अदाकारी का फल भी उन्हें मिला है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस बात की घोषणा पुरस्कार देने के लिए बनी समिति के निदेशक केतन मेहता ने दी। 

69वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान करते हुए मेहता ने कहा, बेस्ट फीमेल लीड अवार्ड्स पर दो अभिनेत्रियों ने कब्ज़ा किया है। आलिया भट्ट को जहां गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड जीता है। इसी के साथ पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और पंकज त्रिपाठी ने 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

निर्देशक केतन मेहता ने घोषणा करते हुए बताया कि, "श्रेया घोषाल को फिल्म 'इराविन निज़ल' के गाने 'मायावा चयावा' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार दिया गया है।  वहीं फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'कोमुराम भीमुडो' के लिए काला भैरव ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। 

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 

अभिनेता आर माधवन अभिनीत और निर्देशित रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का जलवा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी चला है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। इसी के साथ सिद्दार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' को स्पेशल जूरी पुरस्कार मिला है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को समिति ने राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से नवाजा है। वहीं ‘RRR’ ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।