logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सुपरस्टार रजनीकांत आज जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन


लखनऊ: लखनऊ में 'जेलर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 20 अगस्त को अयोध्या में दर्शन के लिए जाएंगे। रजनीकांत का उत्तर प्रदेश पहुंचे और यूपी पहुंचने पर रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। रजनीकांत यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर हैं।

रजनीकांत के योगी आदित्यनाथ से मिलने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल, जब रजनीकांत मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ खड़े थे. सुपरस्टार ने अपनी संस्कृति और स्वभाव का परिचय देते हुए सबसे पहले योगी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

रजनीकांत ने बताया, “मैं सीएम के साथ फिल्म देखूंगा। यह भगवान का आशीर्वाद है कि फिल्म हिट हो रही है।” 

वहीं, इससे पहले दिन में, लखनऊ में 'जेलर' की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाग लिया था।

अपने यूपी दौरे से पहले रजनीकांत झारखंड में थे. उन्होंने शुक्रवार को राज्य के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने रांची के 'यगोड़ा आश्रम' में ध्यान करते हुए एक घंटा भी बिताया। इसके बाद राजभवन में उनकी झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात हुई।