logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

धान व्यापारी पिता-पुत्र पर अपराध दर्ज, सरकारी कर्मी की पिटाई करने का मामला


आरमोरी: आरमोरी के कृषि उपज बाजार समिति के जांच नाके पर कार्यरत कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दते हुए पिटाई करने के मामले में श्निवार को धान व्यापारी समेत उसके दो बेटों के खिलाफ आरमोरी पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है. इस घटना से आरमोरी शहर में खलबली मच गयी है. मामला दर्ज हुए लोगों में प्रमोद सोमनकर, अविनाश प्रमोद सोमनकर और ऋ तिक प्रमोद सोमनकर का समावेश है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि उपज बाजार समिति आरमोरी में रोजंदारी तत्व पर काम करनेवाले रामचंद्र सहारे यह शनिवार को रामाला स्थित जांच नाके पर कार्यरत थे. इस बीच धान से भरा एम. एच. 33 जी-2273 क्रमांक मॅटाड़ोर वाहन वहां पर पहुंचा. इस समय सहारे ने वाहन चालक से एनओसी प्रमाणपत्र, शेष रसिद संदर्भ में पुछताछ की. लेकिन संबंधित चालक ने किसी भी तरह के दस्तावेज न दिखाते हुए तथा जवाब देने में आनाकानी करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया. इसकी जानकारी सहारे ने कृउबास के निरीक्षक कुथे को दी. उक्त वाहन चालक का पता करने के बाद रोजंदारी कर्मचारी रामचंद्र सहारे, कार्यालयीन सहायक सचिव तितिरमारे व निरीखक कुथे यह धान व्यापारी प्रमोद सोमनकर के दुकान में पहुंचे. 

संबंधितों को घटना संदर्भ में पुछताछ करने पर प्रमोद सोमनकर व उनके बेटे अविनाश सोमनकर व ऋतिक सोमनकर ने जवाब देने में आनाकानी कर तथा गालीगलौच करते हुए पिटाई की. जिसके बाद गालीगलौच कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पिटाई करने की मौखिक शिकायत कृउबास के कनिष्ठ लिपिक  ने आरमोरी पुलिस थाने में दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर आरमोरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 323, 504, 506 अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है. मामले की अधिक जांच थानेदार मनोज कालबांधे के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार चिकनकर व पुलिस हवालदार उमेश ताटपल्लन कर रहे है.