logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

महाराष्ट्र-गडचिरोली सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर


गडचिरोली: भामरागढ़ तहसील के कियारकोटी अबूझमाड़ वन क्षेत्र में आज सुबह 10 बजे पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। इसके साथ ही घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी भी मुठभेड़ जारी और मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

गढ़चिरौली पुलिस के नक्सल विरोधी दस्ते सी 60 ने शनिवार सुबह खुफिया सूचना के आधार पर भामरागढ़ तहसील में छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में आधिकारिक पुष्टि की है और मालूम हुआ है कि मुठभेड़ अब भी जारी है।  मुठभेड़ क्षेत्र घने जंगल से घिरा होने के कारण उस जगह से संपर्क करना मुश्किल है।