logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: भाजपा में मंथन तेज, नितिन गडकरी के आवास पर हुई अहम बैठक; सीएम फडणवीस, बावनकुले समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद ⁕
  • ⁕ राहुल गाँधी के फेक नैरेटिव को चुनाव आयुक्तों ने किया बेनकाब, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- कांग्रेस नेता भ्रम फैला लाना चाहते हैं आराजकता; विपक्ष पर भी कसा तंज ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ पेड़ो के संरक्षण के लिए साथ आएं लायंस और सयाजी शिंदे; नागपुर में लायंस इंटरनेशनल का ‘कर्मपथ’ कार्यक्रम ⁕
  • ⁕ प्रेम विवाह के बाद ‘धर्म परिवर्तन’ का दबाव? नागपुर में आर्किटेक्ट युवती की शिकायत, पति समेत 5 पर केस ⁕
  • ⁕ सूखे की स्थिति को लेकर नागपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के दिए आदेश ⁕
Gadchiroli

धनोरा सर्पदंश मामला: पुलिस ने मुख्याध्यापक और अधीक्षक को किया गिरफ्तार, पूर्व सांसद कोवासे सहित पांच पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज


गडचिरोली: गडचिरोली जिले के धनोरा तहसील में स्तिथ आश्रम शाला में सर्पदंश से तीन बच्चियों के मौत मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने स्कुल के मुख्याध्यापक और अधीक्षक को जहां गिरफ्तार किया, वहीं पूर्व सांसद मारोतराव कोवासे सहित पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

ज्ञात हो कि, 10 अगस्त को गडचिरोली जिले के धनोरा तहसील के जपतलाई स्थित निजी आश्रम शाला में सर्पदंश की घटना सामने आई थी। रात में सोते समय एक सांप ने सात बच्चियों को डस लिया। सांप के काटने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, वहीं चार बच्चियों का इलाज गडचिरोली और नागपुर स्थित अस्पतालों में जारी है। सांप के काटने से बच्चियों की मौत  की घटना से राज्य में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक जाते हुए मामले की जाँच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पश्च्यात 12 अगस्त को आधी रात में धनोरा पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज किया और स्कुल के मुख्याध्यापक और अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्कुल के मालिक पूर्व सांसद  मारोतराव कोवासे सहित अन्य तीन ऐसे पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया  है, उनमें, 

  • मारोतराव कोवासे (संस्थाअध्यक्ष और पूर्व MP)
  • विश्वजीत कोवासे (संस्था सचिव और जिला कांग्रेस कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष)
  • प्रशांत टटपल्लीवार (मुख्याध्यापक)
  • भास्कर भोयर (अधीक्षक)
  • भाग्यश्री चिलमवार (महिला अधीक्षक)


राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने स्कुल का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, जांच के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंत्री ने यह भी साफ किया कि मामले की पूरी जांच चल रही है और संबंधित लोगों और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।