logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: "जब तक टेंडर रद्द नहीं होगा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे" – पहले ही दिन गुरवला क्षेत्र के 3 स्कूलों पर ताला


गड़चिरोली: जिला मुख्यालय से महज कुछ ही पूरी तरह स्थित गुरवला क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित किये गये एअरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। मंगलवार, 30 जून को जहां जिलेभर के विभिन्न गांवों में शैक्षणिक सत्र के पहले दिन बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यार्थियों का प्रवेशाेत्सव मनाया गया, वहीं भूमि अधिग्रहण के आदेश के साथ हाल ही में जारी की गयी निविदा को रद्द करने की मांग लेकर गुरवला, राखी और हीरापुर के किसानों ने अपने-अपने गांवों की शाला के समक्ष आंदोलन शुरू कर दिया।

अधिग्रहण के सरकारी आदेश जब तक रद्द नहीं होंगे तब तक किसी भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्धार ग्रामवासियों ने लिया है। फलस्वरूप शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन तीनों गांवों की शालाएं बंद पड़ी रहीं। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर नागरिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहें। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार किये गये विरोध प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय में हजारों किसानों की उपस्थिति में शुरू किये गये ठिया आंदोलन के चलते गत 6 जून को जिले के मुख्यमंत्री व जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल ने गड़चिरोली पहुंचकर प्रस्तावित एअरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर अस्थायी रोंक लगाने का लिखित आश्वासन ग्रामीणों को दिया था।

जिसके चलते आंदोलन को स्थगित कर दिया था। मात्र इस बीच 17 जून राज्य सरकार ने एक निविदा जारी कर वनभूमि काे राजस्व विभाग के अधिन लेने और विशेषज्ञ सलाहकार को नियुक्त करने की एक निविदा जारी की। इस निविदा से ग्रामीणों में एक बार फिर आक्रोश बढ़ गया है। इसी अाक्रोश के चलते शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन ग्रामवासियों ने स्कूल के समक्ष आंदोलन शुरू कर दिया।

गुरवाला, राखी और हीरापुर गांव की तीनों प्राथमिक शाला पहले ही दिन बंद रही। किसानों व अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही आंदोलन शुरू कर दिया। जब तक अधिग्रहण का सरकारी आदेश और निविदा रद्द नहीं की जाती तब तक स्कूल में बच्चों को नहीं भेजने का निर्धार लिया गया है। अन्यायग्रस्त किसानों की इस भूमिका के चलते कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल भी निर्माण हुआ था।