logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया


गडचिरोली: विदर्भ में भीषण गर्मी के चलते कई जिलों में पेयजल संकट गहराने लगा है। गडचिरोली जिले के वडसा, आरमोरी और गडचिरोली क्षेत्र में भी लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गडचिरोली जिला प्रशासन ने भंडारा जिले स्थित गोसे खुर्द बांध परियोजना से पानी की मांग की थी। प्रशासन की मांग पर कार्रवाई करते हुए आज बांध से 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इस पानी के माध्यम से गडचिरोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के मौसम में बढ़ती जल समस्या के बीच यह निर्णय जिले के हजारों नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

प्रशासन के अनुसार, पानी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। गडचिरोली जिले की प्यास बुझाने के लिए गोसे खुर्द बांध से छोड़ा गया यह पानी आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।