logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरौली में आफत की बारिश: भामरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 700 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; मुख्यमंत्री ने प्रशासन से ली जानकारी


गडचिरोली: जिले में बुधवार आधी रात से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पामुलगौतम और इंद्रावती नदियों के उफान पर आने से भामरागढ़ तालुका में बाढ़ के गंभीर हालात बन गए हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों से 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर आश्रम शालाओं व अन्य राहत शिविरों में पहुँचाया है। नदियों और नालों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण जिले के 24 मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट चुका है।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी
भामरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाला। रात के अंधेरे में ही एक परिवार के छोटे बच्चों समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि गुरुवार सुबह भामरागढ़ शहर से 45 अन्य लोगों को रेस्क्यू किया गया।

अहेरी, नागेपल्ली, मुलचेरा, अलापल्ली और गढ़चिरौली कस्बों के निचले इलाकों में पानी भरने से दर्जनों घरों को भारी नुकसान पहुँचा है। पिछले 24 घंटों में भामरागढ़ मंडल में सर्वाधिक 241.7 mm, मुलचेरा में 163.8 mm और गढ़चिरौली तालुका में 163.7 mm बारिश दर्ज की गई है।

गोसीखुर्द से छोड़ा जा रहा 1.35 लाख क्यूसेक पानी
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश और स्थानीय जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रमुख जल परियोजनाओं के गेट खोल दिए गए हैं। डैम के सभी 33 गेट खोल दिए गए हैं, जहाँ से 1,35,592 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चिचडोह बैराज से 91,000 क्यूसेक और तेलंगाना के मेडिगड्डा प्रोजेक्ट से 81,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त हिदायत दी है।

ये 10 प्रमुख समेत 24 यातायात मार्ग पूरी तरह ठप
बाढ़ के पानी में सड़कें बहने और जलजमाव के कारण जिले की जीवनरेखा कहे जाने वाले मुख्य मार्गों पर पहिए थम गए हैं। प्रभावित प्रमुख मार्ग:

  • गढ़चिरौली - धनोरा
  • अलापल्ली - भामरागढ़
  • कुरखेड़ा - वैरागढ़
  • कोरची - बोटेक्सा
  • धनोरा - रंगी
  • कोरची - बेतकाठी
  • कुरखेड़ा - तालेगांव
  • रोमपल्ली - झिंगानूर
  • एटापल्ली - गट्टा
  • मुलचेरा - अलापल्ली

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिया जायजा, SDRF तैनात
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से बाढ़ की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में औसतन 123 mm (कुछ क्षेत्रों में 200 mm से अधिक) बारिश दर्ज हुई है। आपदा से निपटने के लिए जिले में SDRF की टीम तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासनिक निर्देशों व अलर्ट का पालन करने की अपील की है।