logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: धानोरा तहसील के वडगांव में हादसा; अनियंत्रित ट्रैवल्स पलटने से 18 यात्री घायल, 3 गंभीर घायल


गडचिरोली: गडचिरोली में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब छत्तीसगढ़ के दल्ली से गडचिरोली आ रही एक निजी ट्रैवल्स बस धानोरा तहसील के वडगांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG 08 M 0388 दल्ली से गडचिरोली जा रही थी, जिसमें चालक-वाहक सहित 36 यात्री सवार थे। वडगांव के पास चालक का नियंत्रण हटने से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई और एक पेड़ से अटककर रुक गई, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही धानोरा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य में मदद की। सभी घायलों को तत्काल धानोरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में तीन गंभीर घायलों को गडचिरोली जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।