logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार 


गडचिरोली: गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए गडचिरोली पुलिस को हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पकड़े गए नक्सली का नाम साधू ऊर्फ संजय नरोटे (31  झारेवाडा ता. एटापल्ली) निवासी के रूप में हुई है। गिरफ्तार नक्सली पर पुलिस वालों की हत्या, लूट  सहित 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। नक्सली की गतिविधि देखते हुए पुलिस ने उसपर दो लाख का इनाम भी रखा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, जंगल में नक्सली छुपे हैं। इसी के आधार पर पुलिस और नक्सल विरोधी टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान छुपकर बैठे नक्सली संजय को गिरफ्तार किया गया। 2015 में संजय ने नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था। तब से लेकर अब तक इसपर 23 मामले दर्ज हैं। 
इन मामलों में दो पुलिस जवानों सहित आठ लोगों की हत्या सहित 12 पुलिस विरोधी अभियान में शामिल होने और उन्हें नुकसान पहुंचाने का भी शामिल है। 

पुलिस अधीक्षक निलोत्पल के मुताबिक, गढ़चिरौली जिले में पिछले साल 67 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 94 नक्सली सक्रिय हैं. 50 प्रतिशत नक्सली छत्तीसगढ़ राज्य से हैं। पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी यतीश देशमुख, कुमार चिंता उपस्थित थे।