logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सूरजगढ़ में खनन माफिया आदिवासी महिलाओं का कर रहे यौन शोषण, नक्सलियों ने दिया बड़ा दावा


गढ़चिरौली: विभिन्न कारणों से विवादों में रहा सूरजगढ़ आयरन प्रोजेक्ट एक बार फिर नक्सलियों के निशाने पर आ गया है। गुरुपल्ली इलाके में मिले एक नक्सली पर्चे ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि नौकरी के नाम पर खनन माफियाओं द्वारा आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है। पर्चा विशेष दंडकारण्य जोनल कमेटी, दक्षिण गढ़चिरौली के प्रवक्ता कार्तिक कुमार के नाम है।

सूरजगढ़ पहाड़ी पर डेढ़ साल से लौह अयस्क की खुदाई चल रही है। स्थानीय रोजगार को लेकर कंपनी और प्रशासन की ओर से हमेशा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन वास्तविक स्थिति इससे भिन्न है। इस इलाके में प्रशासन के साथ हाथ मिला कर चल रहे कुछ खनन 'माफियाओं' की तस्वीर है। ये दोनों आदिवासी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहे हैं। ऐसा आरोप नक्सलियों के पर्चे में लगाया गया है।

इतना ही नहीं, यह भी बताया जाता है कि इन दोनों ने नौकरी के लिए कुछ आदिवासी युवकों से पैसे भी लिए थे। दोनों क्षेत्र में खनन का काम करते हैं। पुलिस का डर दिखाकर यहां की महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। इस पत्र में ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं रोकने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार की रात गुरुपल्ली मार्ग पर पर्चा लगाया गया। इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि यह पर्चा नक्सलियों ने लगाया है या किसी और ने।