logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: निलगाय की दोपहिया को टक्कर, 1 मृत


गडचिरोली: मुलचेरा तहसील के रेंगेवाही-कोपरल्ली मार्ग पर जंगल से अचानक सडक पर आए नीलगाय की दोपहिया को टक्कर लगने से हुई दुर्घटना में दोपहिया सवार की मृत्यु हो गयी।  मृतक व्यक्ति का नाम चामोर्शी निवासी राकेश डे (33) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश डे यह सुंदरनगर में अपने मायके गयी पत्नी और बेटी को लाने के लिये  आष्टी-मुलचेरा होते हुए सुंदरनगर की ओर जा रहा था। इसी बीच रेंगेवाही-कोपरअली मार्ग पर उसकी दोपहिया को अचानक नीलगाय की टक्कर लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिये आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चंद्रपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा था। लेकिन बीच राह में राकेश की हलचल बंद होने से उसे वापिस चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इधर मृतक के परिजनो नें वित्तीय सहायता देने की मांग  मार्कंडा (कं) के वनपरिक्षेत्र अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में की है।