logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

गणेश चतुर्थी पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया; गडचिरोली-नारायणपूर सीमा पर हुई मुठभेड़


गडचिरोली: गणेश उत्सव के दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सी-17 और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ गडचिरोली-नारायणपूर सीमे के कोपर्शी जंगल परिसर में हुई। इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस क्षेत्र में अपने अभियान को शुरू रखा हुआ है।

गडचिरोली-नारायणपूर सीमे के कोपर्शी जंगल परिसर में माओवादियों के दबा बैठने की गुप्त सूचना मिलने के बाद गडचिरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश के नेतृत्व में C-60 के 19 पथक और CRPF QAT के 2 पथक को तैनात कर जंगल में खोज अभियान चलाया गया।

प्रचंड बारिश और कठिन हालातों के बावजूद पुलिस पथक दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह जंगल में दाखिल हुए। इस दौरान माओवादियों ने पुलिस पर अंदाधुंध फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने तत्पर प्रतिक्रिया दी। यह चकमक लगभग आठ घंटे तक जारी रही।

पुलिस के दबाव और जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी जंगल में भागने लगे। खोज अभियान में कुल चार माओवादी ढेर पाए गए, जिनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल से एक SLR राइफल, दो INSAS राइफल और एक .303 राइफल जब्त की गई हैं। उर्वरित माओवादियों की खोज जारी है और इस क्षेत्र में माओवादी-विरोधी अभियान जारी रखा गया है।