logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

11 नक्सलियों ने गढ़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सामने किया आत्मसमर्पण


गढ़चिरोली: तारक्का सिदाम समेत 11 नक्सलियों ने गढ़चिरोली पुलिस मुख्यालय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों के सिर पर लाखों का इनाम था। सरेंडर करने वालों में 8 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरी गढ़चिरोली नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। दक्षिण गढ़चिरोली भी नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

इस दौरान फडणवीस ने कहा, “पुलिस और जिला प्रशासन की पहल के कारण पिछले चार-पांच सालों में जिले का एक भी युवक नक्सलियों में शामिल नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में नक्सलियों की भर्ती बंद हो गई है। कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “38 साल तक नक्सल आंदोलन का हिस्सा रहे और महाराष्ट्र में इसे फैलाने का काम करने वाले तारक्का ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। आने वाले समय में महाराष्ट्र से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने जो समन्वय स्थापित किया है, उससे नक्सलवाद को खत्म करने में मदद मिली है। देश के दूसरे राज्य भी महाराष्ट्र के C-60 मॉडल को अपनाएंगे।”