logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Video: इलाज के लिए तड़पते रहें घायल, नशे में धूत पड़े रहें वैद्यकीय अधिकारी


गड़चिरोली: आदिवासी बहुल और नक्सलग्रस्त एटापल्ली तहसील मुख्यालय के ग्रामीण अस्पताल में पहले से ही डाक्टरों की कमी है। ऐसे में रविवार, 11 अगस्त की रात दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों पर उपचार करने के बजाएं इस अस्पताल के प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी डा. योगेश मानकर अपने कमरे में शराब के नशे मंे धूत नजर आये। अस्पताल में उनके अलावा अन्य कोई डाक्टर मौजूद नहीं होने से घायल व्यक्तियों के परिजनों ने स्वयं होकर डाक्टर के कमरे में पहुंचकर उन्हें अपन कंधा दिया और अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में घायल व्यक्तियों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठों से शिकायत करने के बाद सोमवार, 12 अगस्त को जिला शल्य चिकित्सक डा. प्रमोद खंडाते ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है। उधर स्थानीय लोगों ने नशेड़ी वैद्यकीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका अन्यत्र तबादला करने की मांग भी की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गड़चिरोली से एटापल्ली आ रहीं एक चार पहियां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में रविंद्र महादेव मोरकर और देवराव उमरे नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों को उपचार हेतु तत्काल एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन उस समय अस्पताल के प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी डा. योगेश मानकर अस्पताल में मौजूद नहीं थे।

घायलों के परिजनों द्वारा अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करने पर डा. मानकर अपने सरकारी निवासस्थान में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद कुछ लोग डा. मानकर के सरकारी निवासस्थान में पहुंचे। लेकिन इस समय डा. मानकर शराब के नशे में धूत थे। वे फर्श पर बैठकर मोबाईल देख रहें थे। उन्हें उठना भी संभव नहीं हो रहा था। इस कारण लोगों ने डा. मानकर को सहारा दिया और उन्हें खड़ा किया। लेकिन वे इस कदर नशे में धूत थे कि, उन्हें चलना भी नहीं हो रहा था। जैसे-तैसे वे अस्पताल में पहुंचे, मात्र उपचार कराने की हालत में वें नहीं थे।

इस कारण अस्पताल में मौजूद परिचारिका की मदद से दोनों घायलों पर प्राथमिक उपचार किया गया। इस गंभीर मामले की स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायत के मिलते ही विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए समिति का गठन भी किया है। सोमवार को जांच समिति के अधिकारियों ने एटापल्ली के अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू करने की जानकारी मिली है।

उधर जिला परिषद के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप शिंदे की सूचना के अनुसार, तहसील वैद्यकीय अधिकारी ने डा. मेश्राम पर इस अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जांच समिति द्वारा मामले की जांच के बाद ही संबंधित नशेडी डा. मानकर के खिलाफ कार्रवाई होगी। अब इस समिति की रिपोर्ट की ओर सभी की निगाहें लगी हुई है। उधर एटापल्ली के स्थानीय लोगों ने डा. मानकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका अन्यत्र तबादला करने की मांग की है।