logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ के बाद महाराष्ट्र में भी पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती गढ़चिरोली जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था


गढ़चिरोली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर सुरक्षा बल की कार्रवाई के बाद अब महाराष्ट्र के सीमावर्ती गढ़चिरोली जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई है।

केंद्र सरकार 2026 मार्च तक देश को नक्सलमुक्त बनाना चाह रही है। इसके लिए सरकार के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए और दो घायल हुए हैं।  

नक्सलियों के खिलाफ इस मुठभेड़ में DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान शामिल हुए थे। मारे गए नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ के बाद अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र के भी नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च बढ़ा दिया गया है। सीमावर्ती गढ़चिरोली जिले में पुलिस और सी- 60 जवान लगातार जंगल के क्षेत्र में सर्च कर रहे है। 

देखें वीडियो: