logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

अवैध दारु विक्रेता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; फ़िल्मी स्टाइल में पीछाकर आरोपियों को पकड़ा, 18 लाख की शराब बरामद


गडचिरोली: एलसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जिले में अवैध शराब की ब्रिकी करने वाले गिरोध का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया वहीं दो फरार हो गए। पकडे गए आरोपी का नाम अमित बराई, चामोर्शी निवासी को गिरफ्तार कर किया, वहीं शंकर अन्ना राय, राकेश मशीद भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से देसी की 139 और विदेशी शराब की पांच पेटी सहित 17,81,600 रूपये का माल जब्त किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को फ़िल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब तस्कर शंकर अन्ना अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रपुर से अवैध शराब की खेप लाने वाला है। जानकारी के पुख्ता होते ही हरनघाट रोड पर नाकेबंदी की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन वहां आता दिखा पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बैरिगेड तोड़ते हुए भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने भी उसका पीछा किया। करीब 125 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करें में कामयाबी हासिल की। 

पुलिस ने आरोपियों को चामोर्शी तहसील के सोनापुर गांव के पास गिरफ्तार किया। चामोर्शी पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की खीज शुरू कर दी है।