logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन खुंखार नक्सलियों को किया ढेर; 19 जवानों का हत्यारा भी शामिल


गडचिरोली: महाराष्ट्र दिन (Maharashtra State Hood) के पूर्व संध्या पर गडचिरोली पुलिस (Gadchiroli Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी कर करवाई करते हुए तीन खुंखार नक्सलियों को मार गिराने में कायमाबी मिली है। यह मुठभेड़ रविवार शाम साढ़े सात बजे अहेरी-भामरागढ़ तहसील की सीमा पर केदमारा वन क्षेत्र में हुई। मृतक में 2019 में 15 जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड पेरमिली दलम कमांडर बीटलू मडावी (Bitlu Madavi) भी शामिल है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि,  जिले के मनेराजाराम और पेरिमिली पुलिस राहत केंद्र के बीच पेरिमिली और अहेरी दलम के बीच कदमारा के वन क्षेत्र में नक्सलियों का डेरा है। प्राप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए उप पुलिस मुख्यालय प्राणहिता अहेरी से दो सी-60 दस्ते नक्सल अभियान के लिए भेजे गए थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सी-60 दस्ते पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग के जवाब में पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी बंद होने के बाद  सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामग्री के साथ बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि एक शव पेरीमिली दलम के कमांडर बिट्लू मड़ावी का है और अन्य दो शव पेरीमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के हैं।

 कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में 11 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अलर्ट जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाकों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद जंगल में भारी मात्रा में हाथियार और नक्सल सामग्री बरामद कि गई है।