logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 26 वर्षीय युवक के हत्या में शामिल नक्सली को किया गिरफ्तार 


गडचिरोली: गडचिरोली पुलिस (Gadchiroli Police) को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। 26 वर्षीय साईनाथ नरोटी की हत्या में शामिल नक्सली (Naksal) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रकाश उर्फ़ देवीदास आडवे मुर्रे गडवे (27, भामरागढ़, गडचिरोली) निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने गुप्त जानकारी आधार पर कार्रवाई करते हुए इस हत्यारे नक्सली को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि, नौ मार्च को नक्सलियों ने होली की छुट्टी में अपने गांव आए 26 वर्षीय सुशिक्षित युवक साईनाथ की उसके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी थी। नक्सलियों को शक था कि, साईनाथ पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता है। युवक की हत्या की जानकारी सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ते हुए जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को नक्सली  प्रकाश उर्फ़ देवीदास के भी इस हत्या में शामिल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी। 

जाल बिछाकर किया गिरफ्तार 

इसी दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि, आरोपी नक्सली देवीदास मारहुर गांव से दस किलोमीटर दूर जंगलों में छिपा हुआ है। जानकारी के पुख्ता होते ही पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ नक्सल विरोधी ऑपरेशन शुरू किया। जहां पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। 

आरोपी हार्डकोर नक्सली 

गिरफ्तार नक्सली हार्डकोर नक्सली है। उसके ऊपर हत्या, सार्वजनिक संपत्ति को जलाने, अपहरण करने सहित कुल 21 मामले दर्ज है। पुलिस ने युवक की हत्या का मामला दर्ज कर इस हत्याकांड में शामिल और नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।