logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर किया पुल का उद्घाटन किया, गट्टा से वांगेतुरी तक बस सेवा का शुभारंभ


गढ़चिरोली: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर ताड़गुड़ा में पुल का उद्घाटन किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री नेर गट्टा से वंगेतुरी तक बस सेवा की शुरुआत को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर फडणवीस ने ग्रामीणों के साथ राज्य परिवहन की बस में यात्रा भी की।

इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए फडणवीस ने कहा, “गढ़चिरोली का यह इलाका, जहां हम खड़े हैं, वहां सड़क तक नहीं थी और माओवादियों का यहां पूरा दबदबा था। आज उस दबदबे को खत्म करते हुए हमने यहां 2 बड़े आउटपोस्ट बनाए हैं और छत्तीसगढ़ से सीधे जुड़ने वाली सड़क और पुल का निर्माण किया है।”

फडणवीस ने कहा, “एक तरह से 75 साल के बाद यहां के लोगों को राज्य परिवहन की बस, एसटी बस क्या होती है यह देखने को मिला। इसलिए मैं मानता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है।” 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमने कहा था कि गढ़चिरोली महाराष्ट्र का आखिरी नहीं, पहला जिला होगा और हमने इसकी शुरुआत कर दी है। अब माओवादियों को यहां नए लोग नहीं मिलते, भर्ती नहीं होती। बड़े कैडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, नक्सलवाद अंत की ओर बढ़ रहा है।”