logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में नरभक्षी बाघ ने 11 वी जान ली


गडचिरोली: जिले में बाघ की दहशत फिर एक बार बढ़ गई है. आये दिन बाघ के हमले के चलते ग्रामीणों की मौत की खबरें आ रही है. अब एक बार फिर एक एक ग्रामीण ने बाघ के हमले में अपनी जान गंवाई है. सालमारा गांव निवासी 47 वर्षीय किसान पर नरभक्षी बाघ ने हमला कर दिया जिसमे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी का भाव है. सोमवार सुबह आरमोरी तहसील के सालमारा गांव में मृत किसान शंकरनगर मार्ग पर साइकिल से जा रहा था. तभी जंगल में घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद ग़ुस्साये ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग के साथ आंदोलन किया बताया जा रहा है की जिस बाघ ने किसान की जान ली है वह अब तक 11 लोगों की पहले भी जान ले चुका है. ग्रामीणों के मुताबिक उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है.ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया था.