logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गड़चिरोली जिले में लगातार चौथे दिन भी बाढ़ की स्थिति बरकरार, कई स्थानों पर यातायात ठप


गड़चिरोली: पिछले चार दिनों से गड़चिरोली जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बाढ़ की स्थिति अब भी बरकरार है। लगातार हो रही बारिश के कारण चौथे दिन भी जिलेभर के 33 स्थानों की यातायात ठप पड़ी है। इस बीच सोमवार को गड़चिरोली तहसील के पारड़ी गांव के कुल 19 बाढ़ग्रस्त लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। 

उधर जिले के दक्षिणी छोर पर बसे सिरोंचा तहसील में भी बारिश का कहर जारी है। सोमवार को तकरीबन 31 घरों को बारिश के कारण क्षति पहुंचने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी है। लगातार बढ़ रहीं बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सिरोंचा तहसील के लिए एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की है। जिसमें से एक टीम को आरसअल्ली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं, दूसरी टीम सिरोंचा तहसील मुख्यालय में मौजूद होकर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील सिरोंचा के तहसीलदार तोटावार, नायब तहसीलदार काडबाजीवार, एसडीआरएफ टीम, नागपुर के पुलिस उपनिरीक्षक सुनिल कराडे आदि ने की है।