logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchirli: कुख्यात नक्सली बीटलू मडावी सहित तीन की मौत को लेकर नक्सलियों ने आज बुलाया बंद


गडचिरोली: नक्सल विरोधी अभियान के लिए सुसज्जित सी60 टीम ने पिछले दिनों कुख्यात नक्सली बीटलू मंडावी सहित तीन को एनकाउंटर में मार गिराया था। अपने साथियों की मौत से नक्सली संगठन हताश है। इसी को लेकर नक्सलियों ने आज सोमवार को गडचिरोली बंद बुलाया हुआ है। आज सुबह भामरागढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों के कुछ पर्चे मिले जिसमें उन्होंने ने एन्काउंटर के विरोध में बंद बुलाया।

ज्ञात हो कि, 30 अप्रैल को गढ़चिरौली पुलिस के नक्सल विरोधी सी 60 जवानों ने एक विशेष अभियान को अंजाम दिया और केदमारा वन क्षेत्र में तीन जाहल नक्सलियों को मार गिराया। डीवीसी वासु और अहेरी दलम के सदस्य श्रीकांत के साथ-साथ पेरामिली दलम के कमांडर कुख्यात बीटलू मदावी मारे गए। इन तीनों नक्सलियों के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज थे।

इसके लिए नक्सलियों ने एक पर्चा निकाला और 15 मई को बंद का आह्वान किया। आज सुबह अलापल्ली-भामरागढ़ मार्ग पर तलवाड़ा गांव के पास बंद की सफलता का आह्वान करने वाला एक पर्चा मिला। अपने इस पत्र में नक्सलियों ने मारे गए तीनों नक्सली का उल्लेख किया है और पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।