logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Surjagad ISPAT Bhoomipujan: अकेला गडचिरोली करेगा महाराष्ट्र के 30 प्रतिशत स्टील का उत्पादन: फडणवीस


गडचिरोली: आज गडचिरोली उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सुरजागड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का भूमिपूजन किया। इस दौरान राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत और खाद्य एवं औषधि मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम मौजूद थे।      

भूमिपूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, “इस इंटीग्रेटेड स्टील प्रोजेक्ट से 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस प्लांट से आठ मिलियन टन प्रोडक्शन होगा और लॉयड के माध्यम से चार मिलियन टन का और उत्पादन हो रहा है। चामोर्शी में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है, जिसमें 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।” 

फडणवीस ने कहा, “इस प्लांट से गडचिरोली महाराष्ट्र के लिए 30 प्रतिशत स्टील का उत्पादन करेगा। गडचिरोली स्टील सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है।” 

वहीं, स्थनीय लोगों को रोजगार मिलने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, “गडचिरोली के जल, जंगल और जमीन को हमें कोई नुकसान नहीं पहुँचाना है। ऐसी किसी भी स्थान पर हम कोई माइनिंग नहीं होने देंगे। हमें किसी की भी जमीन मालूम दाम में नहीं लेनी है।”

फडणवीस ने आगे कहा कि हमको विकास करना है विनाश नहीं। इसलिए हमने हर समझौते में शर्त रखी है 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देना होगा।