logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सी-60 जवानों की बड़ी कार्रवाई, दो महिला नक्सली सहित तीन ढेर


गडचिरोली: हमले की तैयारी में लगे नक्सलियों को सी-60 जवानों ने नाकाम कर दिया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने पेरमिली दलम के प्रभारी और नक्सलियों की क्षेत्रीय समिति के कमांडर वासु सहित तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। मृतकों में दो महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ सोमवार सुबह भामरागढ़ तहसील के कतरनगट्टा के जंगल में हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये।

नक्सली इस समय 'टीसीओसी' काल में हैं। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल को जानकारी मिली कि पर्मिली दलम के कुछ सदस्य भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। तदनुसार, उन्होंने तुरंत विशेष अभियान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के नेतृत्व में सी-60 जवानों की दो टुकड़ियों को इलाके की तलाशी के लिए भेजा। जब टीमें इलाके में तलाशी अभियान चला रही थीं, तब नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, सी-60 जवानों ने भी भारी जवाबी कार्रवाई की।

फायरिंग रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई तो एक पुरुष और 2 महिला नक्सलियों के शव मिले. यह पर्मिली दलम के प्रभारी और डिविजनल कमेटी के कमांडेंट वासु का शव निकला। अन्य दो महिला नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटनास्थल पर तीन स्वचालित हथियार, एक एके 47, 1 कार्बाइन और 1 इंसास और नक्सली सामग्रियां मिलीं। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि इन सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है और इलाके में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।