logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 700 करोड़ रूपये के बकाया बिल को लेकर ठेकेदारों ने शुरू किया धरना आंदोलन


गड़चिरोली: आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले में अपनी जान की परवाह किये बिना विभिन्न प्रकार के निर्माणकार्य करने वाले ठेकेदारों का 700 करोड़ रूपयों का बिल निर्माणकार्य मंडल की ओर पिछले एक वर्ष से बकाया है। यह बिल पाने के लिए मंगलवार 18 मार्च से गड़चिरोली जिला ठेकेदार एसोसिएशन की ओर से लोक निर्माणकार्य मंडल के कार्यालय के समक्ष धरणा आंदोलन शुरू किया गया है। इस समय एसोसिएशन की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री व गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भिजवाकर बकाया बिल तत्काल देने की मांग रखी गयी है। 

अपने ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि, जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क, पुल के साथ सरकारी कार्यालयों के इमारतों का निर्माणकार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाता है। निविदा प्रक्रिया चलाकर यह कार्य ठेकेदारों के माध्यम से पूर्ण किये जाते है। पिछले एक वर्ष की कालावधि में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त करोड़ों रूपयों की निधि से जिले के विभिन्न स्थानों पर अनेक विकास कार्य पूर्ण किये गये। लेकिन ठेकेदारों का बिल अब तक अदा नहीं किया गया।

एक वर्ष की कालावधि में 700 करोड़ रूपयों का बिल लोक निर्माणकार्य मंडल की ओर बकाया है। इतनी बड़ी मात्रा में बिल बकाया होने और यह बिल नहीं मिलने से अब संबंधित ठेकेदारों पर भूखमरी की नौबत आन पड़ी है। इसी कारण यह बिल पाने के लिए ठेकेदारों ने मंगलवार से दो दिवसीय धरणा आंदोलन शुरू किया है।