logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 13 लोगों की जान लेने वाला सीटी1 बाघ फिर देसाईगंज पहुंचा, नागरिकों में भय का माहौल 


गडचिरोली: पिछले कुछ महीनों में 13 लोगों की जान लेने वाला नरभक्षी टी1 बाघ एक बार फिर से गडचिरोली जिले में वापस आ गया है। उसके देसाईगंज तहसील के एकलपुर के जंगलों में होने की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद से नागरिकों के मन में भय का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले के लखनादुर में एक व्यक्ति की जान लेने के बाद बाघ 12 घंटे के अंदर देसाईगंज के जंगलों में पहुंच गया। इस बात की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने उसे पकड़ने का जाल बिछाया, लेकिन उसने उन्हें चकमा देते हुए जंगल में प्रवेश कर लिया।

तीन जिलों में इसको लेकर दहशत 

सिटी 1 नरभक्षी बाघ ने गडचिरोली, चंद्रपुर और भंडारा में आतंक मचाया हुआ है। पिछले कुछ महीनो में इस बाघ ने इन तीन जिलों के 13 लोगों को अपना शिकार बनाया है।  बीते शुक्रवार को उसने भंडारा जिले में एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। वन विभाग लगातार इसे पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हर बार वह अधिकारीयों को चकमा देकर निकल जाता है।