logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिया की उंचाई बढ़ाने की मांग


सिरोंचा: तहसील के रेगुंठा गांव समीप छोटे कदवाला पुलिया होने के कारण हर वर्ष बरसात में इस पुलिया पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होकर रेगुंठावासियों का अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है. पिछले अनेक वर्षो से जिला प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी प्रशासन द्वारा बेध्यानी किए जाने से इस गांव के नागरिकों को त्रस्त होना पड रहा है. वहीं इस वर्ष भी गांवों का संपर्क टूटने की संभावना जताई जा रही है.

रेगुंठा गांव समीपस्थ नाले पर छोटे कदवाले पुलिया का निर्माण किया गया है. जिसके कारण बरसात के दिनों में दमदार बारिश होने पर उक्त पुलिया के उपर से पानी बहने लगता है. और इस गांव तहसील मुख्यालय समेत अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है.  पिछले अनेक वर्षो से रेगुंठावासियों द्वारा जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराकर पुलिया की उंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है. 

लेकिन ग्रामीणों की इस मांग की ओर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखी करने के कारण अब तक पुलिया की उंचाई नहीं बढ़ाई गयी है. जिससे इस वर्ष भी रेगुंठा के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है.  जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है.