logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जिस तहसील में हुई युवक की हत्या, वहीं दौरे पर पहुंचे पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ


गढ़चिरौली: होली के मौके पर अपने गांव आए एक युवक की माओवादियों द्वारा हत्या करने की घटना आज 10 मार्च की सुबह तड़के प्रकाश में आयी। इस घटना के सामने आने के बाद जिले में खलबली मच गई। इस तरफ जहां युवक की हत्या के कारण सनसनी फैली हुई थी, वहीं दूसरी तरफ राज्य के पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ भी जिले के दौरे पर पहुंचे। सबसे महत्वपूर्ण वह भी उसी तहसील के गए जहां युवक की हत्या की गई। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के साथ बातचीत भी की। 

ज्ञात हो कि, नरगुंडा पुलिस सहायता केंद्र के मारधुर निवासी साईनाथ नरोटे नाम का 26 वर्षीय युवक की नक्सलियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। युवक उच्च शिक्षित था और वह गडचिरोली में रहकर स्पर्धा परीक्षा की तैयार कर रहा था। नक्सलियों को आशंका थी की साईनाथ पुलिस का मुखबिर है। इसलिए गुरुवार रात को कई नक्सली पहुंचे और युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। 

नए प्रशासनिक भवन का किया उद्घाटन

राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ आज गढ़चिरौली जिले के दौरे पर थे।उन्होंने उसी भामरागढ़ तालुका में तलवाड़ा पुलिस सहायता केंद्र का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने यहां बने नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया। वहीं आदिवासी भाइयों के साथ बातचीत की और पुलिस दादालोरा खिड़की के माध्यम से उन्हें सामग्री भी वितरित की।

पुलिस उप मुख्यालय प्रणहिता का दौरा किया

 पुलिस महानिदेशक सेठ ने भामरागढ़ तहसील में तड़गांव पुलिस सहायता केंद्र का दौरा करने के बाद अहेरी तहसील में पुलिस उप मुख्यालय, प्रणहिता का दौरा किया और सी-60 कमांडो के साथ बैठक की।  की अदालत ली. उन्होंने नक्सल पीढ़ी के परिवारों के साथ बातचीत की और समस्या जानी।