logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: हवाई मार्ग से जुड़ेगा जिला, उपमुखयमंत्री फडणवीस बोले- एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन हुई चिन्हित


गडचिरोली: नक्सल समस्या से प्रभावित जिले को हवाई मार्गे से जोडने का ऐलान राज्य सरकार ने किया था। हालांकि, जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सकता था। इसी को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है। इसके तहत एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन को चिन्हित कर लिया है, साथ ही सर्वे का काम भी पूरी कर लिया है। शनिवार को फडणवीस नागपुर में आयोजित एडवांटेज विदर्भ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने यह बात कही।

फडणवीस ने कहा, "एयरपोर्ट के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। उसका ओएलएस सर्वे भी पूरा हो गया है। सर्वे के साथ उसकी फिजीबिलिटी भी जाँच ली गई है। इसके साथ ही हम जल्द ही भूमि का अधिग्रहण करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "राजमार्ग के पास चार किलोमीटर लंबी ऐसी भूमि चिन्हित की है। हम जिले में एक शक्षम एयरपोर्ट का निर्माण करेंगे।" 

फरवरी 2009 में धानोरा मार्ग पर स्थित बोदली गांव की 750 एकड़ भूमि रनवे के लिए मंजूर की गयी थी। मात्र इस रनवे के चलते अनेक किसानों की जमीनें अधिग्रहित होने वाली थी। जिससे किसानों पर भूमिहिन होने की नौबत आन पड़ी थी। रनवे की इस जगह के खिलाफ अमिता मडावी ने समिति के माध्यम से संघर्ष शुरू किया। जिसे सफलता मिलने के बाद प्रशासन ने रनवे के लिए सेमाना देवस्थान के समीप 500 एकड़ की भूमि मंजूर की। मात्र यह जमीन भी वन कानून की अटकलों में फंस गई थी। 

देखें वीडियो: