logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद गडचिरोली के हाथी मुकेश अंबानी के ट्रस्ट के लिए रवाना


गडचिरोली-जिले की आलापल्ली तहसील के अंतर्गत आने वाले हाथी कैंप से गुरुवार की देर रात तीन हाथियों को गुजरात के जामनगर के लिए रवाना किया गया.इन बुजुर्ग हाथियों को उनकी बेहतर सेवा सुश्रुषा के लिए मुकेश अंबानी के रिलायंस उद्योग समूह द्वारा संचालित राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट में भेजा जा रहा है.वन विभाग के मुताबिक हाथियों को हस्तांतरित किये जाने का निर्णय बेहतरी के लिए है लेकिन स्थानीय नागरिक इसका विरोध कर रहे है.इस विरोध के बावजूद गुरुवार देर रात ट्रस्ट के वाहन पहुंचे और देर रात हाथियों को लेकर जामनगर की दिशा की ओर रवाना हुए.गडचिरोली के हाथी कैंप से आठ हाथियों को भेजा जाना है.पांच हाथी बाद में भेजें जायेंगे।

बीते एक वर्ष से हाथियों को गुजरात भेजे जाने को लेकर विवाद शुरू है.स्थानीय नागरिक और पर्यटक इसका विरोध कर रहे है.हाथियों के हस्तांतरण का  मामला अदालत भी पहुंचा। जहां अदालत ने 8 हाथियों के हस्तांतरण का निर्णय सुनाया था.उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद चार दिन पूर्व ही वन विभाग को हाथियों के हस्तांतरण का पत्र प्राप्त हुआ जिसके बाद गुरुवार देर रात ट्रस्ट के वाहन हाथी कैप पहुंचा और हाथियों को लेकर रवाना हुआ. 

हाथियों को हस्तांतरित किये जाने की जानकारी जैसे ही नागरिकों को मिली उसका विरोध शुरू हो गया.जिसे देखते हुए रात के अंधेरे में हाथियों को ले जाया गया.