logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर


गडचिरोली: दक्षिण गडचिरोली के छत्तीसगढ़ सीमा से जुड़े हुए जंगलो में आज सुबह नक्सलियों और राज्य पुलिस के जवानों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए, मरने वालों में एक महिला भी है जो नक्सलियों की एक मंडल समिति की सदस्य थी। यह मुठभेड़ अहेरी तहसील के दमरना गांव में हुई।

पुलिस को नक्सलियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद गढ़चिरौली पुलिस बल के सी-60 दस्ते और छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस के जवानों ने उस इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। पुलिस के आते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तब पुलिस ने कड़ा जवाब दिया। इसमें दो नक्सली मारे गए।

दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मरने वालों में एक महिला नक्सल मंडल समिति की सदस्य भी है. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि उसके पास से एक बंदूक जब्त की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले 'लोकसत्ता' ने इस इलाके में नक्सलियों की बड़ी गतिविधियों की सूचना दी थी।