logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: वैनगंगा नदी में डूबा मछूआरा, राजस्व विभाग ने चलाया खोज अभियान


गड़चिरोली: गड़चिरोली-आरमोरी महामार्ग पर स्थित गोगांव से सटी वैनगंगा नदी में मछलियां पकड़ते समय एक मछूआरा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय राजस्व विभाग ने तत्काल नदी परिसर में पहुंचकर खोज अभियान चलाया। लेकिन अब तक नदी में बहे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। नदी में बहे व्यक्ति का नाम गड़चिरोली शहर के ढिमर मोहल्ला निवासी विकास बिसन मेश्राम बताया गया है। 

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार 14 अगस्त की सुबह 11 बजे विकास और उसका एक मित्र मछलियां पकड़ने के लिए गोगांव से सटी वैनगंगा नदी में पहुंचे। इस बीच मछलियां पकड़ते समय विकास गहरे पानी में चले गया। जहां वह डूबने लगा। विकास द्वारा तैरने का पूरजोर प्रयास किया गया, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वह बह गया। साथ मित्र ने इस घटना की जानकारी गोगांव के नागरिकों को दी। जिसके बाद घटना सूचना पुलिस को दी गयी।

जानकारी के मिलते ही गड़चिरोली के नायब तहसीलदार चंदू प्रधान के नेतृत्व में मंडल अधिकारी रूपेश गोरेवार, ग्राम  राजस्व अधिकारी वायकुले, राजस्व सेवक सुजाता शेंडे, सत्यवान भोयर, पुलिस पाटील उत्तम मुनघाटे, सपना रायपुरे के साथ आपदा प्रबंधन दल के पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक सुनील चव्हाण और उनकी टीम ने नदी परिसर में पहुंचकर विकास की तलाश आरंभ की।

लेकिन देर शाम होने के बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया। रात होने के कारण खोज कार्य बंद किया गया। शुक्रवार की सुबह नदी में एक बार फिर खोज कार्य चलाया जाएगा। ऐसी जानकारी नायब तहसीलदार प्रधान ने दी है।