logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली: आदिवासी नाबालिग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार


गढ़चिरौली: अहेरी तहसील के अल्लापल्ली में शनिवार नाबालिग आदिवासी बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अहेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रोशन गोडसेलवार (23, अल्लापल्ली) और निहाल कुंभारे (23) हैं।

एटापल्ली तहसील की रहने वाली पीड़िता अल्लापल्ली के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। 10वीं पास होने के बाद अपने स्कूल में रिजल्ट लेने गई थी। तभी एक परिचित उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। शाम को दोनों आरोपियों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और दुष्कर्म कर आलापल्ली के चौक में छोड़ दिया।

डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी चौक में कुछ लोगों को दी। हालांकि, किसी ने उसकी मदद नहीं की। कुछ ने आपको बिना शिकायत किए घर जाने की सलाह भी दी। इसके बाद वह एटापल्ली  तहसील में अपने गांव गई और परिवार को आपबीती बताई। पीड़ित लड़की के साथ परिजन एटापल्ली थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। एटापल्ली पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और मामला अहेरी पुलिस को सौंप दिया।

अहेरी पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बाल यौन शोषण अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी बजरंग दल का सदस्य बताया जा रहा है।