logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गड़चिरोली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, 13 सड़कों पर यातायात बंद


गड़चिरोली: लगातार हो रही भारी बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार से शुरू हुई मूसलाधार वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे मंगलवार सुबह तक 13 प्रमुख सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसके चलते सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

खेतों में पानी भरने से धान उत्पादक किसानों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ की इंद्रावती नदी पहले से ही उफान पर है, वहीं जिले की पर्लकोटा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस नदी का पानी भामरागढ़ शहर में घुस गया, जिससे कई घरों और दुकानों में जलजमाव हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और भोजन व निवास की व्यवस्था की है।

बारिश के चलते भामरागढ़-आलापल्ली, अहेरी-वटरा, तलोधी-आमगांव, कुरखेड़ा-वैरागढ़, चौड़मपल्ली-चपराला, कढ़ोली-उराडी, शंकरपुर-डोंगरगांव, कोकड़ी-तुलशी, कोंढ़ाला-वड़सा, पोरला-वड़धा, भेंड़ाला-बोरी-गणपुर, हलवेर-कोठी और गड़चिरोली-चांदाला-गुरवला मार्ग पर यातायात बंद है। भामरागढ़ तहसीलदार किशोर बागड़े ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तहसील की सभी स्कूलें मंगलवार को बंद रहीं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।